Ranchi News : झारखंड हाइकोर्ट में ग्रीष्मावकाश कल से, नाै दिन बैठेगी वेकेशन बेंच

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : झारखंड हाइकोर्ट में ग्रीष्मावकाश कल से, नाै दिन बैठेगी वेकेशन बेंच

13 मई से वेकेशन बेंच बैठेगी, अर्जेंट सिविल व क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट में 12 मई से छह जून तक वार्षिक ग्रीष्मावकाश रहेगा. इस दौरान हाइकोर्ट में नाै दिन वेकेशन बेंच बैठेगी. यह सिंगल बेंच अर्जेंट सिविल व क्रिमिनल केसों की सुनवाई करेगी. अलग-अलग दिन बेंच सुनवाई करेगी. जस्टिस राजेश शंकर की अदालत 27 एवं 29 मई को अर्जेंट सिविल व क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी. सबसे अंत में जस्टिस दीपक रोशन की अदालत तीन व पांच जून को सुनवाई करेगी. सबसे पहले दिन 13 मई को जस्टिस अंबुज नाथ की सिंगल बेंच बैठेगी. 20 व 22 मई को जस्टिस संजय प्रसाद तथा 13 व 15 मई को जस्टिस अरुण कुमार राय की अदालत अर्जेंट मामलों की सुनवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola