जेइइ मेंस के पेपर-टू ए (बीआर्क) में सुलग्ना को एआइआर वन

एनटीए ने बीते दिनों देर रात जेइइ मेंस के पेपर-टू (बीआर्क व बी प्लानिंग) का रिजल्ट जारी किया. पेपर-टू ए बीआर्क में पहली बार मोरहाबादी रांची की छात्रा सुलग्ना बसाक ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक वन पर अपनी जगह बनायी है.
रांची. एनटीए ने बीते दिनों देर रात जेइइ मेंस के पेपर-टू (बीआर्क व बी प्लानिंग) का रिजल्ट जारी किया. पेपर-टू ए बीआर्क में पहली बार मोरहाबादी रांची की छात्रा सुलग्ना बसाक ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक वन पर अपनी जगह बनायी है. सुलग्ना को पेपर-टू ए में विषयवार मैथमेटिक्स में 99.94 परसेंटाइल, एप्टीट्यूड टेस्ट में 94.66 और ड्रॉइंग टेस्ट में 94.47 परसेंटाइल अंक हासिल हुए हैं. बीआर्क के अलावा सुलग्ना ने पेपर-टूबी (बी प्लानिंग) में 99.94 परसेंटाइल हासिल किया है. इससे पहले जेइइ मेंस के फाइनल रिजल्ट में सुलग्ना ने 99.88 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 2022 हासिल किया है. वहीं, बोर्ड परीक्षा में सुलग्ना ने 97.8% अंक से सफल रही.
लगातार प्रैक्टिस पेपर को हल किया
सुलग्ना ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के सिलेबस के साथ-साथ उन्होंने जेइइ मेंस की तैयारी जारी रखी. कोचिंग और स्कूल की पढ़ाई में बैलेंस करते हुए सेल्फ स्टडी पर फोकस किया. लगातार प्रैक्टिस पेपर हल कर प्रश्नों को सटीक हल करने की क्षमता विकसित की. सुलग्ना कहती है कि पेपर-वन और पेपर-टू में मैथ्स मुख्य विषय था, इसलिए इसमें ज्यादा परिश्रम करती थी. उसने अपनी सफलता का श्रेय आइटी इंजीनियर पिता पार्थ बसाक और आर्किटेक्ट मां सुमाना बसाक को दिया है. सुलग्ना कहती है कि पढ़ाई के दौरान मां लगातार गाइड करती थी. इससे विषय की समझ विकसित करने में मदद मिली. वहीं, दादी सुमिता बसाक और नानी शुक्ला सेठ ने प्रेरित करने का काम किया. सुलग्ना फिलहाल जेइइ एडवांस और आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) की तैयारी में जुटी हुई है. परीक्षा में सफल होने के बाद इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर में से किसी एक को चुनेंगी.पेपर-टू में 71009 विद्यार्थी हुए थे शामिल
जेइइ मेंस की परीक्षा के दौरान जनवरी सत्र में 24 जनवरी को और अप्रैल सत्र में 12 अप्रैल को पेपर-टू की परीक्षा हुई थी. दोनों सत्र की परीक्षा में पेपर-टू के लिए कुल 99086 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, इनमें से 71009 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. सुलग्ना के साथ पेपर-टूए में तमिलनाडु के छात्र मुथु आर ने भी 100 परसेंटाइल अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक टू हासिल किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




