ePaper

सुदेश महतो बोले- मौजूदा गवर्नमेंट झारखंड के इतिहास की सबसे खराब सरकार, BJP और AJSU एक साथ लड़ेगी चुनाव

Updated at : 27 Aug 2024 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
Sudesh Mahto

Sudesh Mahto

सुदेश महतो ने कहा कि भाजपा और आजसू में कोई मतभेद नहीं है. सही समय पर सीटों का ऐलान कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले. इस दौरान झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच विस्तार से बातचीत हुई. बैठक के बाद सुदेश महतो ने संवाददाताओं से कहा कि एनडीए सरकार झारखंड की आवश्यकता है. वर्तमान सरकार झारखंड के इतिहास की सबसे खराब सरकार है. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी और आजसू पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी.

सुदेश महतो ने किया क्लियर- दोनों दलों में मतभेद नहीं

सीटों के तालमेल के संबंध में पूछे जाने पर सुदेश महतो ने कहा, दोनों दलों में कोई मतभेद नहीं है. सही समय पर इसका ऐलान कर दिया जायेगा. झारखंड में जदयू की एनडीए में संभावित इंट्री के संबंध में श्री महतो ने कहा, हमारी बातचीत सिर्फ आजसू पार्टी और भाजपा को लेकर हुई है. हम लोगों का उद्देश्य झारखंड में हेमंत सरकार को हटा कर विकास की गति को तेज करना है. सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के इतिहास की सबसे खराब सरकार है हेमंत सोरेन की वर्तमान सरकार. इस सरकार को हटाना जरूरी है, नहीं तो झारखंड रसातल में चला जायेगा.

राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में आजसू ने निकाली पदयात्रा

आजसू पार्टी जामताड़ा इकाई की ओर से प्रदेश की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम जन जागरण पदयात्रा सोमवार को नारायणपुर प्रखंड की चम्पापुर पंचायत के दीवाना मोड़ से प्रारंभ हुआ. यह पंचायत के तालबेड़िया, छाताबाद, जंगलपुर, सोनाबाद, चितामी, करमोई और दक्षिणबहाल में प्रथम दिन का जन जागरण यात्रा हर जनमानस को संबोधित करते हुए संपन्न हुआ. बताया कि यह कार्यक्रम 26 अगस्त से लेकर 4 सितंबर तक जामताड़ा के पूरे विधानसभा में की जाएगी. तरुण गुप्ता ने कहा कि झारखंड में चलने वाली सरकार आज हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है.

Also Read: आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो इस रणनीति से देंगे विपक्ष को मात, कहा-अगर सत्ता में आए तो…..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola