सुदेश महतो को धमकी मामले में युवक से पूछताछ

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Aug 2020 12:20 AM

विज्ञापन

सुदेश महतो को धमकी मामले में युवक से पूछताछ

विज्ञापन

रांची : पूर्व उप मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक सुदेश महतो को धमकी दिये जाने के मामले में रांची पुलिस की साइबर टीम जमशेदपुर गयी थी. वहां टीम ने कदमा और सीताराम डेरा पुलिस थाना में मामले के आरोपी अब्दुल सलमान से पूछताछ की थी.

पुलिस को पता चला कि सीताराम थाने में 20 जुलाई 2014 को दर्ज केस संख्या 131/20 में भी अब्दुल सलमान का नाम सामने आया था. गौरतलब है कि अब्दुल सलमान के दो मोबाइल नंबरों से 14 अगस्त को सुदेश महतो को धमकी दी गयी थी.

इस मामले में श्री महतो की ओर से 19 अगस्त को रांची के गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अभी पुलिस की जांच जारी है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola