सिल्ली में सुब्रतो कप फुटबॉल शुरू

Updated:
विज्ञापन
सिल्ली में सुब्रतो कप फुटबॉल शुरू

सिल्ली स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

विज्ञापन

सिल्ली.

सिल्ली स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गयी है. खेल का उदघाटन बीपीओ मनोज कुमार, कृष्णा हेमरोम व सीआरपी व शिक्षकों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमें बढ़-चढ़कर भाग ले रही है. रविवार को आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की टीम विजेता व उर्सुलाइन उच्च विद्यालय का टीम उपविजेता रही. अंडर-17 बालक वर्ग में हलमाद उच्च विद्यालय व आदर्श उच्च विद्यालय पतराहातू फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता के तहत अंडर-12 व अंडर-15 बालक व बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन व अंडर-17 बालक की फाइनल प्रतियोगिता सोमवार को होगी. मौके पर प्रखंड के सभी बीआरपी, सीआरपी, बीआरसी कर्मी, शिक्षक व खिलाड़ी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola