Ranchi News : शैक्षणिक भ्रमण पर आये छात्रों ने देखा कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Mar 2025 12:10 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद के जेम्स पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने ली एआइ की जानकारी

विज्ञापन

रांची. रांची स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण के लिए लगाये गये उपकरणों को देखने और समझने के लिए झारखंड के अलग-अलग जिलों से विद्यार्थी आ रहे हैं. शनिवार को बिहार के औरंगाबाद से जेम्स पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट के 35 छात्र-छात्राओं ने कमांड सेंटर का अवलोकन किया. कंप्यूटर साइंस के फाइनल इयर के छात्र हैं. सभी छात्र-छात्राओं को एडाप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, नंबर प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम, एसवीडी, आर एलवी डी, इसीबी, एसओएस, वीएमएसबी, पीए सिस्टम की जानकारी दी गयी. बच्चों ने अपने सवाल भी पूछे. जवाब पदाधिकारियों की ओर से दिया गया. छात्र-छात्राओं को अपराध नियंत्रण के लिए लगे कैमरों की भी जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों ने तकनीक की सराहना की : छात्र-छात्राओं ने पब्लिक बाइसाइकिल शेयरिंग सिस्टम की भी जानकारी ली और साइकिल भी चलाया. छात्रों ने पूरे सिस्टम की प्रशंसा की. मौके पर रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदकुलियार, पीआरओ अमित कुमार, प्रबंधक उत्कर्ष कुमार, अंजनी दुबे, सतीश कुमार, हनीवेल से अतुल अग्रवाल सहित कई विशेषज्ञ मौजूद थे. जेम्स पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट की ओर से छात्र-छात्राओं के अलावा कई फैकल्टी भी मौजूद थे. इसमें रागलैंड रॉयल, बैंकटेश कुमार, मीना कुमारी और रूबी कुमारी प्रमुख हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola