ePaper

उन्नति के गानों पर खूब थिरके विद्यार्थी

Updated at : 30 Jan 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
उन्नति के गानों पर खूब थिरके विद्यार्थी

चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव संपन्न

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

कुछ पाने की हो आस-आस, कुछ अरमां हो खास-खास आशायें…, जेहनसी जेहनसी तुझे चाहूं मैं बेतहाशा…,बंदेया रे बंदेया… जैसे गानों के साथ शुक्रवार को उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव संपन्न हुआ. घुमर फेम पार्श्व गायिका उन्नति शाह ने समापन समारोह में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. उन्नति के गानों पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी घंटों झूमते रहे. विवि की सुरक्षा टीम के अतिरिक्त थाना प्रभारी गौतम रजवार ने भीड़ को नियंत्रित किया. खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को प्रो वाइस चांसलर प्रो मिलिंद ने पुरस्कृत किया. इस दौरान एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं जैसे विभिन्न दौड़ स्पर्धाएं, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक के विजेताओं के साथ कबड्डी और अन्य टीम के विजेताओं को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही नृत्य, गायन, नाटक, रंगमंच, मेहंदी, रंगोली, फोटोग्राफी और रील मेकिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया. पद्मश्री मधु मंसूरी हसमुख ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया. चार दिवसीय महोत्सव में फूड स्टॉल और गेम स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे. महोत्सव का समन्वय डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ जयंतिका पाल ने किया.

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद व महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
JITENDRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola