Ranchi News : स्ट्रांग रूम सील, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Birsa Munda
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा
रांची. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि पहले चरण के चुनाव के बाद 43 विधानसभा सीटों के इवीएम व वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है. स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. सभी 15 जिले के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में एक-एक कंपनी अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि पहले चरण का मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है. किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उम्मीद के अनुरूप मतदान हुआ. लेकिन, शहरी क्षेत्रों में कम मतदान प्रतिशत रिकाॅर्ड किया गया है. इसे ध्यान में रखते हुए भविष्य में चुनाव आयोग शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस करेगा. श्री रविकुमार ने कहा कि राज्य में 43 सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत 66.48 रहा. इंड ऑफ पोल डेटा में मामूली वृद्धि संभावित है. वहीं, पोस्टल बैलेट का पूरा डेटा आने के बाद मतदान प्रतिशत में आंशिक वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव से इस बार लगभग तीन प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. मतदान के दिन विभिन्न मामलों में कुल 10 केस दर्ज किये गये हैं. उनमें कांके, हटिया व रांची में एक-एक, जमशेदपुर पूर्वी में चार, जमशेदपुर पश्चिमी में दो और पलामू में एक मामला दर्ज किया गया है. 213 करोड़ की सामग्री व नकदी जब्त एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान भी पूर्व से चालू योजना के क्रियान्वयन पर कोई रोक नहीं होती है. उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 213 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










