ranchi news : राष्ट्रीय कला उत्सव में छह विधाओं के छह प्रतिभागी करेंगे झारखंड का नेतृत्व

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2024 10:30 PM

विज्ञापन

ranchi news : झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से चल रहे दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला महोत्सव का समापन बुधवार को हुआ. अंतिम दिन भी प्रतिभागियों ने नाट्य कला और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

रांची में राज्य स्तरीय कला उत्सव

रांची. झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से चल रहे दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला महोत्सव का समापन बुधवार को हुआ. अंतिम दिन भी प्रतिभागियों ने नाट्य कला और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी. जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी के विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान पर नाटक की प्रस्तुति दी. वहीं, पारंपरिक छऊ नृत्य के जरिये लोक कला से परिचय कराया गया. समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा शामिल हुए. विशिष्ट अतिथि राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग और झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के उपनिदेशक प्रदीप चौबे ने छह कला विधाओं में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. इन कला विधाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता प्रतिभागी तीन जनवरी, 2025 को नयी दिल्ली में होनेवाले राष्ट्रीय कला उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. आयोजन में निर्णायक मंडली के मनपूरन नायक, संदीप चटर्जी, जाहिद खान, बालेश्वर नायक, जितेंद्र मिश्रा, रामानुज, विनोद रंजन, मोमिता पाल, अरुण महतो, मृणाल पाठक, राकेश नायक, चंद्रदेव सिंह आदि का सहयोग रहा.

इन्हें मिला पुरस्कार

नाट्य विधा : जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग द्वितीय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुरा बांदा पूर्वी सिंहभूम तृतीय.

पारंपरिक कहानी वाचन : डीएवी हजारीबाग, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुढ़मू और राजकीय बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा.

दृश्य कला : बालिका आवासीय विद्यालय राहे को मूर्ति कला में पहला स्थान, डीएवी चतरा के अनुज राज को चित्रकारी में दूसरा स्थान और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांडी गढ़वा की अंजलि कुमारी को चित्रकारी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.

संगीत गायन : उत्क्रमित प्लस टू उवि गारू लातेहार, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल बोकारो और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मरकचो कोडरमा.

नृत्य : उत्क्रमित प्लस टू हाइस्कूल दीघा पूर्वी सिंहभूम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर और रानी ज्योतिर्मय हाइस्कूल पाकुड़.

संगीत वादन : केराली स्कूल रांची के अर्पण मुखर्जी को प्रथम, डीएवी हजारीबाग के रुद्रमणि को द्वितीय और एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोकारो के रोहित तिर्की को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola