जल्द शुरू करें योजना, समय से मिले सहायता: कृषि सचिव

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 May 2020 12:50 AM

विज्ञापन

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के नये सचिव अबू बकर सिद्दिकी ने समीक्षा बैठक की नयी परंपरा शुरू की है. वह हरेक निदेशालय में जाकर समीक्षा बैठक करेंगे. इसकी शुरुआत उन्होंने मंगलवार से की.

विज्ञापन

रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के नये सचिव अबू बकर सिद्दिकी ने समीक्षा बैठक की नयी परंपरा शुरू की है. वह हरेक निदेशालय में जाकर समीक्षा बैठक करेंगे. इसकी शुरुआत उन्होंने मंगलवार से की. पहले दिन वह सहकारिता निदेशालय गये. वहीं पशुपालन विभाग का भी निदेशालय है. हटिया स्थित सहकारिता और पशुपालन विभाग के निदेशालय में अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि योजना समय पर शुरू होनी चाहिए. इसके लिए जल्द से जल्द प्रयास हो. लाभुकों को सही समय पर लाभ मिलना चाहिए. पूर्व में जो भी परेशानी कोई भी स्कीम चलाने में हुई है, उसे दूर करना होगा.

इस विभाग में सही समय पर लाभ देना ही प्राथमिकता है. सचिव ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से पुरानी और नयी योजनाओं की जानकारी ली. पशुपालन अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजना जमीन पर दिखनी चाहिए. सहकारिता विभाग के साथ समीक्षा बैठक में विभागों संस्था के अधीन संचालित संस्थाओं की जानकारी ली. संस्थाओं के कार्यों के बारे में जानकारी ली. कई संस्थाओं के कामकाज और उस पर होनेवाले खर्चों के बारे में भी जानकारी ली. अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो संस्थाओं के कामकाज संतोषजनक नहीं है. उसे सक्रिय बनायें. बैठक में पशुपालन निदेशक चितरंजन कुमार, निबंधक राजेश पाठक,संयुक्त सचिव अंजनी कुमार, सचिव गो सेवा आयोग डॉ ओपी पांडेय, एलआरएस निदेशक डॉ दयानंद प्रसाद भी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola