नाटक इंतकाम-ए-मुगले आजम और हमारा विद्यालय का मंचन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जेएफटीए स्टूडियो थिएटर में वीकेंड डांस एंड ड्रामा फेस्टिवल का समापन हुआ
विज्ञापन
रांची.
जेएफटीए स्टूडियो थिएटर में वीकेंड डांस एंड ड्रामा फेस्टिवल का समापन हुआ. ड्रामा फेस्टिवल में नाटक इंतकाम-ए-मुगले आजम और हमारा विद्यालय का मंचन हुआ. वहीं, डांस एकेडमी क्रान धा के छात्रों ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी. नाटक इंतकाम-ए-मुगले आजम में अंशु अग्रवाल, शोभित अमन, अमित राज, चंदन कुमार और शिवशक्ति राय ने किरदारों को जीवंत किया. नाटक हमारा विद्यालय में अंशु अग्रवाल, मन्नू कुमार, मोंटी रॉक, मुस्कान मेधा और रोशन कालिंदी ने नाटक में शिक्षा के सामाजिक महत्व को साझा किया. इस अवसर पर रंजित बिहारी, डॉ डीके श्रीवास्तव, आदित्य साहू, श्वेता त्रिपाठी, राजीव सिन्हा मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










