सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में एसटी आयोग ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में एसटी आयोग ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

जेएलकेएम नेता सूर्या हांसदा के एनकाउंटर मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

विज्ञापन

रांची. जेएलकेएम नेता सूर्या हांसदा के एनकाउंटर मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है. एसटी आयोग ने राज्य सरकार को नोटिस भेजकर इस मामले में तीन दिन के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी सहित गोड्डा के डीसी और एसपी को नोटिस भेजा है. आयोग की ओर से कहा गया है कि अगर तीन दिन के अंदर इस मामले में रिपोर्ट नहीं मिलती है, तो न्यायिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया जायेगा. एसटी आयोग ने सांसद दीपक प्रकाश की शिकायत पर संज्ञान लिया है. आयोग ने प्रशासनिक अधिकारियों से जानना चाहा है कि इस मामले में अबतक क्या कार्रवाई हुई. आयोग की ओर से बताया गया है कि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की ओर से एक शिकायत पत्र व सूचना आयोग को मिली थी. इसी शिकायत पत्र के आधार पर आयोग इस मामले की जांच करना चाहता है. सांसद श्री प्रकाश ने आयोग को भेजे पत्र में कहा था कि आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई है. इसकी निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए. आयोग द्वारा कार्रवाई की जाने के बाद श्री प्रकाश ने कहा है कि सूर्या हांसदा की हत्या आदिवासी समाज के सम्मान और न्याय से जुड़ा हुआ मुद्दा है. आयोग का संज्ञान लेना इस दिशा में न्याय की एक महत्वपूर्ण पहल है. जिसका हम स्वागत करते हैं. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होना आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola