चुनावी प्रक्रिया सफल लोकतंत्रीकरण के लिए आवश्यक : प्रो रवि रंजन

Updated at : 10 May 2024 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
चुनावी प्रक्रिया सफल लोकतंत्रीकरण के लिए आवश्यक : प्रो रवि रंजन

दिल्ली विवि के प्रो रवि रंजन ने कहा है कि चुनावी प्रक्रिया सफल लोकतंत्रीकरण के लिए आवश्यक है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. इसके लिए प्रतिनिधित्व से परे, लोकतंत्र का कल्याण और खुशहाली भी सुनिश्चित करनी होती है. प्रो रंजन शुक्रवार को सीयूजे में आयोजित विशेष व्याख्यान में बोल रहे थे.

विज्ञापन

रांची (विशेष संवाददाता). दिल्ली विवि के प्रो रवि रंजन ने कहा है कि चुनावी प्रक्रिया सफल लोकतंत्रीकरण के लिए आवश्यक है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. इसके लिए प्रतिनिधित्व से परे, लोकतंत्र का कल्याण और खुशहाली भी सुनिश्चित करनी होती है. प्रो रंजन शुक्रवार को केंद्रीय विवि, झारखंड (सीयूजे) अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के तत्वावधान में लोकतंत्र के लिए चुनाव क्यों आवश्यक हैं? विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में बोल रहे थे. प्रो रंजन ने मतदान को वैधानिक, संवैधानिक और कानूनी अधिकार बताया. उन्होंने बताया कि जुलाई 2023 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कहा गया कि यह विरोधाभासी है कि लोकतंत्र संविधान की एक बुनियादी विशेषता है, लेकिन वोट देने के अधिकार को मौलिक अधिकार का दर्जा नहीं दिया गया है. अदालत ने तर्क दिया कि वोट देने का अधिकार लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण घटक है. इसके बावजूद कुछ लोगों का तर्क है कि यह एक संवैधानिक अधिकार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र के लिए अनिवार्य शर्त है, लेकिन हर चुनाव इन मानदंडों को पूरा नहीं करता है. इससे पूर्व डीन डॉ आलोक कुमार गुप्ता ने आगंतुकों का स्वागत किया. कार्यक्रम की संयोजक डॉ अपर्णा ने विषय प्रवेश कराया. इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित थे. व्याख्यान में केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और दिल्ली के साथ-साथ बांग्लादेश और श्रीलंका के छात्र व शिक्षक ऑनलाइन जुड़े दिल्ली विवि के प्रो रवि रंजन ने कहा है कि चुनावी प्रक्रिया सफल लोकतंत्रीकरण के लिए आवश्यक है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है. इसके लिए प्रतिनिधित्व से परे, लोकतंत्र का कल्याण और खुशहाली भी सुनिश्चित करनी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola