बैसाखी पर सजा विशेष दीवान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 1:03 AM
उत्साह और समृद्धि के पावन पर्व बैसाखी पर शनिवार को विशेष दीवान सजाया गया
रांची. उत्साह और समृद्धि के पावन पर्व बैसाखी पर शनिवार को पीपी कंपाउड स्थित गुरुनानक स्कूल के सभागार में विशेष दीवान सजाया गया. इसमें सिख समाज ने श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग लिया. यह आयोजन श्री गुरुद्वारा सिंह सभा और स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा किया गया. अमृतसर से आये रागी जत्था के भाई दलबीर सिंह और भरपूर सिंह जी ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया. बताया गया कि 13 अप्रैल 1699 को सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. इसलिए इस दिवस को खालसा सृजन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. गुरुनानक स्कूल परिसर में सुबह से ही काफी चहल-पहल रही. लोग रंग-बिरंगे परिधानों में सज कर पहुंचे. युवाओं की टीम सेवा कार्य में जुटी रही. लंगर का भी आयोजन किया गया. साथ ही सिख समाज के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया. आयोजन में सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा भी शामिल हुए. इस अवसर पर हरमीत सिंह, गुरमीत सिंह, कुलतार सिंह, हरविंदर सिंह लाली आदि मौजूद थे.
कृष्णा नगर कॉलोनी में सजा विशेष दीवान
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने कृष्णा नगर कॉलोनी में बैसाखी पर विशेष दीवान सजाया. दीवान की शुरुआत सुबह आठ बजे हजूरी रागी जत्था के भाई महिपाल सिंह ने खालसा अकाल पुरख की फौज, परगटयो खालसा परमात्म की मौज…. वाहो-वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला….शबद गायन से की. गुरुद्वारा के ज्ञानी जीवेंदर सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की थी. इसलिए आज यह आवश्यक है हम उन मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रियता के साथ कार्य करें. इस पर्व के अर्थों को आत्मसात करने की जरूरत है. सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिड्ढा ने सभी को बैसाखी और खालसा सजना दिवस की बधाई दी. लंगर और मिष्ठान का वितरण किया गया. इस अवसर पर सुंदर दास मिड्ढा, लक्ष्मण सरदान, मोहन कठपाल, राकेश गिरधर, मीना गिरधर, हरविंदर सिंह और कमल मुंजाल आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










