बेटे ने छड़ से मारकर पिता की हत्या की, जेल
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन

सिकिदिरी थाना क्षेत्र के भेलवाटोली में एक कलयुगी बेटे ने लोहे की छड़ से मारकर अपने पिता ग्रबेल तिर्की (57 )की हत्या कर दी.
विज्ञापन
अनगड़ा.
सिकिदिरी थाना क्षेत्र के भेलवाटोली में एक कलयुगी बेटे ने लोहे की छड़ से मारकर अपने पिता ग्रबेल तिर्की (57 )की हत्या कर दी. घटना विगत 12 अगस्त की है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पुत्र दाऊद तिर्की को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. मृतक की पत्नी आभा तिर्की ने मंगलवार को ही थाने में मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 12 अगस्त की शाम छह बजे आभा अपने पति ग्रबेल के साथ घर में बैठी हुई थी. इसी दौरान बड़ा पुत्र दाऊद नशे की हालत में पहुंचकर पिता से बकझक करने लगा और सामने पड़े लोहे की छड़ से पिता के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायक ग्रबेल को तत्काल रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










