सोलर पैनल कमरे की शोभा बढ़ा रहे हैं सोलर पैनल

Updated at : 11 Mar 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
सोलर पैनल कमरे की शोभा बढ़ा रहे हैं सोलर पैनल

विभागीय लापरवाही के कारण इसका समुचित लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा है. ऐसा ही नजारा सिल्ली के बंता हजाम हाई स्कूल में देखा जा सकता है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिल्ली.

सरकारी राशि से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कई स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस की व्यवस्था की गयी है. लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण इसका समुचित लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा है. ऐसा ही नजारा सिल्ली के बंता हजाम हाई स्कूल में देखा जा सकता है. स्कूल में बिजली के हालात अच्छे नहीं हैं. बिजली के नहीं रहने से स्मार्ट क्लास नहीं चल पाते हैं. बिजली की समस्या से निजात पाने के लिए तत्कालीन विधायक सुदेश कुमार महतो ने विद्यालय में सोलर पैनल लगवाने के लिए किसी एजेंसी को ठेका दिया, लेकिन एजेंसी ने पैनल को स्कूल में नहीं लगाकर उसे रखवा दिया. उक्त सारे सोलर पैनल स्कूल के एक कमरे की शोभा बढ़ा रहे हैं.

क्या कहते हैं प्रिंसिपल :

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ समीर हजाम ने बताया कि किस एजेंसी ने इसका काम लिया था, यह नहीं मालूम है. लेकिन एक व्यक्ति का फोन नंबर है, उसे सोलर पैनल इंस्टॉल करने के लिए फोन किया जाता है. लेकिन अक्सर वे फोन नहीं उठाते हैं. अगर कभी उन्होंने फोन रिसीव कर भी लिया तो वे कार्य को लेकर टाल-मटोल कर फोन कट कर देते हैं. डॉ हजाम ने विभाग के अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए सोलर पैनल इंस्टॉल कराने का आग्रह किया है. ताकि इसका समुचित लाभ स्कूल के बच्चों को मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
YOGENDRA GUPTA

लेखक के बारे में

By YOGENDRA GUPTA

YOGENDRA GUPTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola