तीरंदाजी में सिल्ली कॉलेज को ओवरऑल चैंपियन का खिताब

Updated:
विज्ञापन
तीरंदाजी में सिल्ली कॉलेज को ओवरऑल चैंपियन का खिताब

सिल्ली स्टेडियम में सोमवार को रांची विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली स्टेडियम में सोमवार को रांची विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन सिल्ली काॅलेज के तत्वावधान में किया गया. प्रतियोगिता में सिल्ली काॅलेज सिल्ली, राम लखन सिंह यादव काॅलेज , बिरसा काॅलेज खुंटी, एसएस मेमोरियल काॅलेज रांची, पटेल बीएड कॉलेज खूंटी एवं आरटीसी काॅलेज ओरमांझी के कुल 51 तीरंदाजों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण, 13 रजत व 9 कांस्य पदक समेत कुल 34 पदक जीत कर सिल्ली कॉलेज के तीरंदाजों ने लगातार 12वीं बार ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया. बिरसा कॉलेज खूंटी तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीत कर रनर अप बना. राम-लखन सिंह यादव कॉलेज रांची के तीरंदाजों को दो कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा. एसएस मेमोरियल काॅलेज रांची ने दो स्वर्ण एवं एक कांस्य जीता. पटेल बीएड काॅलेज रांची ने एक स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीता. आरटीसी कॉलेज ओरमांझी एक कांस्य पदक जीता. प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, रांची विश्वविद्यालय के खेल विभाग के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर राजेश गुप्ता, विजय कुमार वर्मा, चंचल भट्टाचार्य, पटेल कालेज के निदेशक चंद्रमणी कुमार समेत अन्य अतिथियों ने ट्राॅफी प्रदान कर विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया. रांची विश्वविद्यालय के सलेक्टर चंचल भट्टाचार्य, सिल्ली काॅलेज के प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो, प्रभा मेहता, अंतरराष्ट्रीय आर्चरी कोच डी सायेश्वरी राव, प्रकाश राम, शिशिर महतो करण कर्मकार, मोहन साहु, बसंत कुमार, श्यामल डे समेत अन्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को विक्ट्री स्टेंड पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया. आयोजन में आर्चरी कोच रोहित कुमार, रोहित कोइरी सिल्ली कॉलेज के शिक्षक भावानंद चौधरी, सावित्री बाला, अर्चना कुइरी, मंजुलता, कविता महतो, तृभुवन महतो, निशिकांत महतो, निखिल महतो, पवन कुमार एवं शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र के खिलाड़ियों का सराहनीय योगदान रहा.

इंटर कालेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में 51 तीरंदाजों ने दिखायी प्रतिभा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola