पक्षियों के लिए ‘दाना-पानी’ अभियान: रांची के मोरहाबादी ऑक्सीजन पार्क में बांटे गए 450 सकोरे

Updated:
विज्ञापन
Shri Sarveshwari Samooh Ranchi

श्री सर्वेश्वरी समूह पंछियों के लिए सकोरे बांटते हुए

Shri Sarveshwari Samooh Ranchi: रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा ‘पंछी को दाना – पंछी को पानी’ अभियान के तहत 450 मिट्टी के सकोरे और दाने के पैकेट बांटे गए. भीषण गर्मी में पक्षियों की रक्षा के लिए यह समूह का तीसरा चरण था. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Shri Sarveshwari Samooh Ranchi, रांची : भीषण गर्मी के इस मौसम में मूक पक्षियों के प्राणों की रक्षा और प्रकृति में उनका संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से ‘श्री सर्वेश्वरी समूह’ रांची द्वारा एक बड़ी पहल की गई है. समूह की ओर से 24 मई 2026 को मोरहाबादी मैदान स्थित ऑक्सीजन पार्क के मुख्य द्वार पर ‘पंछी को दाना – पंछी को पानी-जन जागरूकता अभियान-वर्ष 2026’ के तीसरे चरण का भव्य आयोजन किया गया.

भीषण गर्मी में पक्षियों के रक्षार्थ बांटे गए दाना और पानी के पात्र

प्रातः 7:00 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम के दौरान मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों और आम नागरिकों के बीच लगभग 450 सकोरे (मिट्टी के बर्तन) और दाना के पैकेट का निःशुल्क वितरण किया गया. संस्थान के सदस्यों ने लोगों से करबद्ध निवेदन किया कि वे इन सकोरों में पानी भरकर अपने घरों की छतों, आंगन, खिड़कियों और बालकनी में रखें, ताकि इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में प्यास से किसी भी पक्षी के प्राण न जाएं.

Also Read: रामगढ़ : पेट्रोल की कीमत में फिर बढ़ोतरी से आम लोग परेशान, घर का बजट प्रभावित

‘जागरूक नहीं हुए, तो केवल किताबों में सिमट जाएंगे पक्षी’

अभियान के माध्यम से आम जनमानस को पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने समझाया कि प्रकृति के चक्र को सुचारू रूप से चलाने में पक्षियों का बेहद अहम योगदान है. यदि हम सब अभी इनके प्रति संवेदनशील और जागरूक नहीं हुए, तो वह दिन दूर नहीं जब रंग-बिरंगे पक्षी सिर्फ किताबों के पन्नों और चित्रों तक ही सीमित रह जाएंगे. पक्षी हमारे बीच से विलुप्त न हों, इसके लिए हर नागरिक को अपने स्तर से प्रयास करना होगा.

सफलतापूर्वक पूरे हुए अभियान के तीन चरण

उल्लेखनीय है कि श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लगातार गति पकड़ रहा है. आज संपन्न हुआ यह कार्यक्रम इस अभियान का तीसरा चरण था. इससे पूर्व, पहले चरण में मधुकम (रोड नंबर 5) स्थित ‘प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल ऑफ लर्निंग’ के बच्चों के बीच 225 सकोरे व दाना पैकेट बांटे गए थे. वहीं, दूसरे चरण का आयोजन रातू रोड स्थित ‘गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल’ में किया गया था, जहां स्कूली बच्चों को पक्षियों की रक्षा का संकल्प दिलाते हुए 150 सकोरे वितरित किए गए थे. तीनों चरणों को मिलाकर अब तक सैकड़ों परिवारों को इस पुण्य कार्य से जोड़ा जा चुका है.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस तीसरे चरण के सफल आयोजन में श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा रांची की ओर से हेमंत नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, नवीन कुमार, उदय नारायण पांडेय, सुचित्रा शाहदेव, गिरेंद्र नाथ शाहदेव, पवन कुमार, समुद्र नाथ शाहदेव, ज्योति शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, रोहित कुमार सिंह, सोमेश्वर नाथ शाहदेव, शांभवी शाहदेव, राज सहाय, मानवेंद्र नाथ शाहदेव, राजश्री सिंह और यदुनाथ शाहदेव सहित कई सेवादार व पर्यावरण प्रेमी सक्रिय रूप से शामिल हुए.

Also Read: रांची के कोकर से लापता अदिति का अब तक नहीं मिला सुराग, इनाम राशि बढ़ाकर 1 लाख

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola