ranchi news : श्री हनुमान मंडल का 47वां वार्षिकोत्सव मना, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Author Uttam kumar mahato
Updated:
विज्ञापन

शहर की धार्मिक संस्था श्री हनुमान मंडल का 47वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ अग्रसेन भवन में मनाया गया.
विज्ञापन
रांची. शहर की धार्मिक संस्था श्री हनुमान मंडल का 47वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ अग्रसेन भवन में मनाया गया. सुबह सात बजे नवल टिबड़ेवाल ने सपत्नी गणेश पूजन कर बालाजी की अखंड ज्योत जलायी. सुबह 8.30 बजे से दोपहर एक बजे तक सुंदरकांड वाचक सुरेश बजाज की अगुवाई में 500 से भी अधिक श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया. नौ बजे श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज को छप्पन और सवामनी का भोग लगाया.
भव्य दरबार की नयनाभिराम झांकी के दर्शन हुए
महोत्सव स्थल पर भक्तों ने श्री बालाजी महाराज का दिव्य व भव्य दरबार की नयनाभिराम झांकी के दर्शन किये. दोपहर एक बजे से श्री श्याम मंडल और श्री श्याम परिवार के सदस्यों द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की गयी. इस दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायिका प्रीति शर्मा व पाखी शर्मा ने भजनों की गंगा बहायी. राजस्थान के सूरजगढ़ से आये कलाकार संजय सेन ने भी भजनों से महोत्सव स्थल को बालाजी मय कर दिया.इनका रहा सहयोग
आयोजन में अध्यक्ष सज्जन पाड़िया, मंत्री श्रवण अग्रवाल, शिव भावसिंहका, प्रवीण मोदी, प्रेमचंद श्रीवास्तव, हनुमान बेड़िया, नरेंद्र डीडवानिया, प्रशांत सरावगी, नारायण अग्रवाल, बाल किशन, महेश, विजय खोवाल, प्रकाश ढेलिया, विष्णु सोनी, रवि जोशी, विभोर डागा, रमन बगड़िया, अरुण बाजोरिया, प्रशांत सरावगी, नितिन भावसिंहका और प्रमोद सारस्वत आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










