आजसू नेता की माता के श्राद्ध कर्म में संजय सेठ सहित कई नेता शामिल हुए

Updated:
विज्ञापन
आजसू नेता की माता के श्राद्ध कर्म में संजय सेठ सहित कई नेता शामिल हुए

गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह की माता के श्राद्ध कर्म में शनिवार की रात कई गणमान्य लोग एवं राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं.

विज्ञापन

सिल्ली. प्रखंड के कोंचो गांव में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह की माता के श्राद्ध कर्म में शनिवार की रात कई गणमान्य लोग एवं राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं. इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ, पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो, मांडू विधायक निर्मल महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक लम्बोदर महतो, आजसू पार्टी केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, आजसू ईचागढ़ प्रभारी हरेलाल महतो समेत कई नेता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. उपस्थित सभी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत पार्वती देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. कार्यक्रम में आजसू नेता जयपाल सिंह, भाजपा नेता धीरज महतो, राष्ट्रीय पुस्तकालय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ राजाराम महतो, आजसू नेता संजय महतो, जलेनाथ चौधरी, जितेंद्र सिंह, काशीनाथ महतो, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, बंगाल के वरिष्ठ आजसू नेता, अजय महतो, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, सुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, नरोत्तम गोरांई, धीरेंद्र नाथ महतो, भरत देव साय समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola