शिबू सोरेन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Aug 2020 12:01 AM
झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन बुधवार की सुबह राजधानी ट्रेन से दिल्ली पहुंचे. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. श्री सोरेन कोरोना से संक्रमित हैं.
रांची : झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन बुधवार की सुबह राजधानी ट्रेन से दिल्ली पहुंचे. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. श्री सोरेन कोरोना से संक्रमित हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है. गुरुजी के साथ दिल्ली गये विमल घोष ने बताया कि गुरुजी की सेहत ठीक है.
मंगलवार की रात ट्रेन में गुरुजी खुद खाना खाये. दिल्ली रेलवे स्टेशन से बाहर निकल कर व्हील चेयर से गुरुजी खुद उतर कर गाड़ी में बैठे. उन्हें एंबुलेंस की जगह झारखंड भवन की गाड़ी से गुरुग्राम ले जाया गया. ज्ञात हो कि पांच दिन पहले शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित पाये गये थे.
इसके बाद वे होम आइसोलेशन में थे. सोमवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंगलवार को बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची से गुरुग्राम का मेदांता अस्पताल रेफर किया गया.
Post by : pritish sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










