सेल सिटी में शाम-ए-गजल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 12:38 AM
सेल सिटी प्रांगण में शाम-ए-गजल का आयोजन हुआ. गायक अमित सरकार, मुक्ति सरकार और उनकी टीम ने गीतों की प्रस्तुति दी.
रांची. सेल सिटी प्रांगण में सीएसआर कार्यक्रम के तहत शाम-ए-गजल का आयोजन हुआ. आयोजन में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सीमा शर्मा, पूर्व मेयर अजय नाथ शाहदेव, जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, स्त्री इंडिया वन की संस्थापक स्टेला, यशस्विनी और किरण मिश्रा बतौर अतिथि शामिल हुए. गजल गायक अमित सरकार, मुक्ति सरकार और उनकी टीम ने गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं, चुमकी राय व अभिषेक राज ने भी जमकर तालियां बटोरी. अतिथि वक्ता स्टेला ने लोगों को दाई का काम करने वाले लोगों के प्रति श्रद्धा रखने की बात कही. साथ ही सम-समय पर घर पर काम करनेवालों की मदद कर उनके चेहरे पर खुशी लाने के लिए प्रेरित किया. मंच संचालन अनु सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन किरण सिन्हा ने किया. आयोजन में स्त्री इंडिया वन, एमएपी ग्लोबल फाउंडेशन : मल्टीपल अलायंस पीपुल्स ग्लोबल, सीएसआइ रांची चैप्टर और टेड एक्स रांची का योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










