शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के तिलता में किराये के मकान में रहनेवाली एक 22 वर्षीय युवती ने काशीटोला ठाकुरगांव निवासी सुनील महतो पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और तीन बार गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है

विज्ञापन

रातू. थाना क्षेत्र के तिलता में किराये के मकान में रहनेवाली एक 22 वर्षीय युवती ने काशीटोला ठाकुरगांव निवासी सुनील महतो पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और तीन बार गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चान्हो के चोरया स्थित हर्रा निवासी युवती तिलता में किराये के मकान में रहती थी. इस दौरान सुनील महतो से उसकी दोस्ती हुई. वह चार वर्षो से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा. गर्भवती होने पर तीन बार उसका उसने गर्भपात भी कराया. शादी करने का जब उसने दबाव बनाया, तब उसने उससे संपर्क खत्म कर लिया. पीड़िता के अनुसार शनिवार को वह काशीटोला स्थित युवक के घर गयी, तो वहां से सुनील महतो, उसकी बहन सोनी कुमारी, मां देवमणी देवी और चाचा ने मारपीट कर उसे भगा दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola