रांची : सात साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने दी फांसी की सजा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

रांची में 7 साल की बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध मामले में दोषी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. इस फैसले ने समाज को झकझोर दिया है.

विज्ञापन

रांची : सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में दोषी नेसार अंसारी को फांसी की सजा सुनायी गयी है. यह फैसला पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सुनाया. अदालत ने अभियुक्त को 10 अगस्त को दोषी करार दिया था. बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना वर्ष 2020 में हुई थी. 

अदालत ने दी फांसी की सजा 

इस मामले में रातू थाना में मामला दर्ज कराया गया था. अभियुक्त घटना के बाद से ही जेल में है. अदालत ने कहा कि इस प्रकार के जघन्य अपराध के लिए फांसी से कम सजा हो नहीं सकती. अभियुक्त ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को एक बोरे में डालकर खेत में फेंक दिया था. 

इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का फैसला: बोर्ड की योजना के अध्ययन के लिए बनाई समिति

शव मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने कराया शांत

घटना के बाद शव को देखने के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये थे. आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने समझा-बूझा कर शांत कराया था. इस मामले में साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को एक बोरे में डालकर घर से कुछ दूरी पर खेत में फेंक दिया गया था. 

इसे भी पढ़ें: रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका, आदिवासी जमीन मामले में एसएलपी खारिज


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola