अलग-अलग हादसे में सात महिलाएं घायल
Author Kedar mahto bero
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में रविवार की शाम लगभग 6.30 बजे अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात महिलाएं घायल हो गयीं.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बेड़ो.
थाना क्षेत्र में रविवार की शाम लगभग 6.30 बजे अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात महिलाएं घायल हो गयीं. पहला हादसा बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर दिघिया गांव के समीप बाइक व स्विफ्ट कार की टक्कर में कार सवार सेन्हा आरु लोहरदगा निवासी महिला आभा देवी (40) पति राजेंद्र दास घायल हो गयी. वहीं दूसरा हादसा रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर हाठु गांव के समीप हुआ. जहां एक बोलेरो असंतुलित होकर पलट गया. जिसमें सवार छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायलों में सुकुरहुटु कांके निवासी बच्ची देवी (35) पति गुरूप पहान चिड़ी मनातू निवासी धरमी देवी (40) पति रूपा पहान व पैरो देवी (50) पति मदन पहान पुंदाग रांची निवासी, दशमी मुंडा (42) पति नंदलाल मुंडा, सरिता मुंडा (35) पति रुइया मुंडा व सुमन देवी (30) पति राजन मुंडा शामिल हैं. सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार डाॅ विनीता प्रसाद व स्वास्थ्य कर्मियों ने किया. वहीं ड्रेसिंग रूम में पर्याप्त बिजली की रोशनी नहीं रहने से विधायक प्रतिनिधि प्रो करमा उरांव ने मोबाइल की लाईट दिखायी. इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी ने घायलों के कटे स्थानों की सिलाई की. गंभीर रूप से घायल बच्ची देवी, धरमी देवी, दशमी मुंडा व पैरो देवी को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.बेड़ो, मोबाइल की रोशनी में घायल का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










