संवेदक संघ की बैठक में विवादों का हुआ निपटारा

Updated:
विज्ञापन
संवेदक संघ की बैठक में विवादों का हुआ निपटारा

विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ की बैठक बेंती पंचायत सचिवालय में सोमवार को नागेश्वर गंझू की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

पिपरवार. विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ की बैठक बेंती पंचायत सचिवालय में सोमवार को नागेश्वर गंझू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में टेंडर कार्य को लेकर संवेदकों के बीच जारी विवाद पर चर्चा की गयी. इस दौरान आपसी सहमति बना कर विवादों का निपटारा किया गया. इस अवसर पर सर्वसम्मति से भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद पर आपसी सहमति से निपटारा करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि संघ का उद्देश्य संवेदकों के हितों की रक्षा करना है. इस मंच से किसी के साथ अन्याय नहीं होगा. मौके पर जितेंद्र कुमार, लक्ष्मण कुमार मंडल, विजय महतो, पप्पू खान, श्रवण महतो, गणेश गंझू, कैलाश मुंडा, मुकेंद्र पासवान, बिरजू गंझू, रामलाल महतो, राजू पासवान, दिलीप साहू, झमन महतो, सुधीर मिश्रा, अब्दुल अंसारी सहित काफी संख्या में संवेदक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola