Political news : सेवा, त्याग और बलिदान ही कांग्रेस की परंपरा : केशव

Updated:
विज्ञापन
Political news : सेवा, त्याग और बलिदान ही कांग्रेस की परंपरा : केशव

कांग्रेस सेवा दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू.

विज्ञापन

रांची. प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर नामकुम बगीचा में शुरू हुआ. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शिविर का उदघाटन किया. प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा दल को केवल संगठन नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और बलिदान का ज्वलंत प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि सेवा, त्याग और बलिदान ही कांग्रेस की परंपरा है. इसे चरितार्थ करते हुए राहुल गांधी ने चार हजार किमी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा से पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया. सेवा दल के कार्यकर्ता देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक सेवा, गरीब-वंचितों की मदद, युवाओं को जोड़ने, सांप्रदायिक सौहार्द बनाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे.

समाज को जोड़ने का काम करती है कांग्रेस

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और आरएसएस जैसे संगठन समाज को बांटने का काम करते हैं. वहीं, कांग्रेस समाज को जोड़ने का काम करती है. उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदा से समृद्ध है. लेकिन, भाजपा सरकारों ने कभी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ईमानदारी से काम नहीं किया. आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार संकल्प के साथ गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर सतीश पॉल मुंजनी, सेवा दल की कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति कुजूर, संजय रावत, देवेंद्र शर्मा, पवन चौधरी, डॉ अनिल, फादर टॉम कबीला, तारामणि साहू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola