डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी

Updated at : 06 Jul 2024 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी

देश की एकता व अखंडता के लिए संघर्ष करने की जब-जब बात आयेगी, डॉ मुखर्जी जरूर याद आयेंगे.

विज्ञापन

अनगड़ा. भाजपा रांची जिला ग्रामीण ने शनिवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की. मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक भारत-श्रेष्ठ भारत चाहते थे. देश की एकता व अखंडता के लिए संघर्ष करने की जब-जब बात आयेगी, डॉ मुखर्जी जरूर याद आयेंगे. चाहे बंगाल को देश का हिस्सा बनाये रखने के लिए उनका संघर्ष हो या एक निशान, एक प्रधान, एक विधान के संकल्प के साथ जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाये रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान देना हो, देश की अखंडता के लिए उनके अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है. जनसंघ की स्थापना से देश को वैचारिक विकल्प प्रदान करनेवाले डॉ मुखर्जी जी राष्ट्र प्रथम के पथ पर चिरकाल तक दिग्दर्शक रहेंगे. संगोष्ठी को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, डॉ जीतूचरण राम, जैलेन्द्र कुमार, रणधीर चौधरी आदि ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो व संचालन नरेंद्र कुमार ने किया. संगोष्ठी में प्रीतम साहू, मनोज चौधरी, प्रभुदयाल बड़ाइक, अनुपमा देवी, रामनाथ महतो, वनमाली महतो, अजय महतो, विनय महतो धीरज, रामसाय मुंडा, माधुरी देवी, गिरिधर मिश्रा, पुशनाथ मुंडा, देवनाथ महतो, सुनील महतो, जगेश्वर महतो, बिहारी साहू, सोनू महतो, नरेश बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola