दुर्घटना के बाद भाग रही स्काॅर्पियो भी सड़क किनारे पलटी, सड़क हादसों में चार की मौत

Updated at : 19 Oct 2020 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद भाग रही स्काॅर्पियो भी सड़क किनारे पलटी, सड़क हादसों में चार की मौत

दुर्घटना के बाद भाग रही स्काॅर्पियो भी सड़क किनारे पलटी

विज्ञापन

क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी़ पहली दुर्घटना में बीजूपाड़ा-खलारी मार्ग में ताला मोड़ के निकट रविवार को एक स्काॅर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार उदय उरांव (55 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतक चान्हो के ताला बरवाटोली गांव के रहनेवाले थे.

घटना सुबह करीब 10 बजे की है. तब उदय उरांव अपने घर से साइकिल से चोरेया मोड़ आ रहे थे. इसी क्रम में बीजूपाड़ा से खलारी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्काॅर्पियो जेएच 01 सीएल- 8097 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि घटनास्थल से भागने के क्रम में स्काॅर्पियो भी थोड़ी दूर जाकर अम्बाटांड़ के निकट सड़क किनारे पलट गयी.

जिससे उसका चालक डकरा निवासी नितेश कुमार झा (32 वर्ष) घायल हो गया. चालक की स्थिति भी गंभीर बतायी जा रही है. चान्हो में प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है.

बुढ़मू. थाना क्षेत्र के बदलूटा घाटी में सड़क दुर्घटना में लातेहार निवासी बाबूलाल उरांव (50 वर्ष) और उसकी बेटी मालती कुमारी (16 वर्ष) घायल हो गये. जानकारी के अनुसार दोनों पिता-पुत्री बाइक से गिद्दी से लातेहार लौट रहे थे, इसी दौरान बदलूटा घाटी में तेज रफ्तार टर्बो की चपेट में आ गये. ग्रामीणों ने 108 को सूचना दी. सूचना पाकर प्रशासन ने वाहन व्यवस्था कर रिम्स भेज दिया. वहीं पुलिस ने हेंदेगिर के एक ईंट भट्ठा से वाहन को जब्त कर लिया.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola