School Reopen Update In Jharkhand : झारखंड में कब से खुलेंगी एक से सातवीं तक की कक्षाएं, बच्चे कैसे अगली कक्षा में होंगे प्रोमोट, पढ़ें क्या है लेटेस्ट अपडेट

पर कोविड 19 के बढ़ते मामले को देखते हुए अब कक्षा सात तक के लिए विद्यालय अप्रैल से खुलने की संभावना कम है. अप्रैल से विद्यालय खुलने की स्थिति में शैक्षणिक सत्र 2021-22 को तीन माह तक कम करने की तैयारी थी. अप्रैल से जून तक कक्षा संचालन कर बच्चों का मूल्यांकन किया जाता. इसके बाद बच्चे को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाता. अब पढ़ाई पूर्व की भांति ऑनलाइन जारी रहेगी.
Jharkhand News, Ranchi News, School Reopen In Jharkhand For Class 1 to 7 रांची : राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले कक्षा एक से सात तक के लगभग 30 लाख बच्चों को इस वर्ष भी बिना परीक्षा ही अगली कक्षा में प्रमोट करने की तैयारी है. होली के बाद स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया जायेगा. राज्य में फिलहाल कक्षा आठ से 12वीं तक का कक्षा संचालन हो रहा है. कक्षा एक से सात तक की कक्षाएं भी अप्रैल से शुरू होने की संभावना थी.
पर कोविड 19 के बढ़ते मामले को देखते हुए अब कक्षा सात तक के लिए विद्यालय अप्रैल से खुलने की संभावना कम है. अप्रैल से विद्यालय खुलने की स्थिति में शैक्षणिक सत्र 2021-22 को तीन माह तक कम करने की तैयारी थी. अप्रैल से जून तक कक्षा संचालन कर बच्चों का मूल्यांकन किया जाता. इसके बाद बच्चे को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाता. अब पढ़ाई पूर्व की भांति ऑनलाइन जारी रहेगी.
कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में फिलहाल कक्षा सात तक के लिए विद्यालय खुलने की संभावना कम है. एक अप्रैल से नया सत्र भी शुरू होना है. ऐसे में बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने पर निर्णय लेना होगा. इस संबंध में विभाग द्वारा होली के बाद अंतिम निर्णय ले लिया जायेगा.
राहुल शर्मा, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता व��भाग
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए