School Reopen Update In Jharkhand : झारखंड में आज से खुलेंगे आवासीय स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए स्कूल संचालन के लिए जरूरी गाइडलाइंस

Published at :18 Jan 2021 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
School Reopen Update In Jharkhand : झारखंड में आज से खुलेंगे आवासीय स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए स्कूल संचालन के लिए जरूरी गाइडलाइंस

Jharkhand School Reopen News: झारखंड में आज से खुलेंगे आवासीय स्कूल

विज्ञापन

School reopen update in jharkhand, Residential school reopen in jharkhand रांची : राज्य के आवासीय विद्यालयों में दस माह बाद सोमवार से पठन-पाठन शुरू होगा. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के निर्देश के बाद सोमवार से राज्य के 203 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नेतरहाट आवासीय विद्यालय व इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (हजारीबाग) में कक्षा संचालन शुरू होगा. विभाग के निर्देश के बाद विद्यालयों में कक्षा 10 और 12वीं के विद्यार्थी लौटने लगे हैं. विद्यालय मार्च से बंद था.

विद्यार्थियों का ऑनलाइन कक्षा संचालन भी पूर्व की भांति जारी रहेगा. विद्यार्थी अभिभावक की सहमति से विद्यालय आयेंगे. इसे लेकर शिक्षा विभाग द्वारा सहमति पत्र भी जारी किया गया है. विद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों को 15 जनवरी को ही विद्यालय लौटने का निर्देश दिया गया था . कक्षा संचालन को लेकर विद्यालयों की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सरकार द्वारा 21 दिसंबर से स्कूलों में कक्षा 10 व 12वीं का कक्षा संचालन शुरू किया गया था, पर आवासीय विद्यालयों में दिसंबर में पठन-पाठन शुरू नहीं किया गया था. झारखंड में आवासीय स्कूल खोलने से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Jharkhand School Reopen Update: प्रार्थना व खेलकूद स्थगित

विद्यालयों में प्रार्थना सभा व खेलकूद स्थगित रहेगा. विद्यालय में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा. जिले के कस्तूरबा गांधी विद्यालय के प्रभारी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे. जिला स्तर से कक्षा संचालन की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जायेगी.

10वीं और 12वीं की कक्षाओं का शुरू हाेगा संचालन

शिक्षा विभाग ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नेतरहाट और इंदिरा

गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा संचालन की दी है अनुमति

Jharkhand School Reopen Guidelines: विभाग ने जारी किया है दिशा-निर्देश

विद्यालय संचालन को लेकर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किया गया है. सभी विद्यालयों में थर्मल स्कैनर रखने को कहा गया है. कक्षा संचालन के दौरान एक विद्यार्थी से दूसरे विद्यार्थी के बैठने की व्यवस्था में कम से कम छह फीट की दूरी सुनिश्चित करने को कहा गया है. विद्यार्थियों के हॉस्टल में तय क्षमता से अधिकतम 50 फीसदी विद्यार्थी को ही एक कमरे में रखने को कहा गया है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola