रांची : सावन की पहली सोमवारी आज, शाम 6 बजे तक पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
पहाड़ी मंदिर रांची

पहाड़ी मंदिर रांची

सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर रांची का पहाड़ी मंदिर भक्तों से गुलजार रहेगा. श्रद्धालु शाम 6 बजे तक बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे. जानिए मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए की गई विशेष व्यवस्थाएं.

विज्ञापन

Pahari Mandir Ranchi: सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर रांची के विभिन्न शिवालयों में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी. पहाड़ी मंदिर में रविवार को ही काफी संख्या में भक्त बाबा को जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे. लगभग 10 हजार से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक किया. देर शाम तक भक्त बाबा के पूजन व दर्शन के लिए आते रहे. पहली सोमवारी पर भक्तों की होने वाली भीड़ को देखते हुए सरकारी पूजा के बाद साढ़े तीन बजे पट खोल दिया जायेगा. मंदिर का पट दिन भर खुला रहेगा. मालूम हो कि सामान्य दिनाें में दिन के एक से दो बजे तक मंदिर का पट बंद रहता है. लेकिन सावन में भीड़ को देखते हुए दिन भर पट खुला रहेगा. यहां भक्त शाम छह बजे तक जलाभिषेक कर सकेंगे. उसके बाद मंदिर की साफ-सफाई कर बाबा का शृंगार किया जायेगा. संध्या आरती के बाद प्रसादवितरण और शृंगार कार्यक्रम होगा. रात नौ बजे तक भक्त शृंगार दर्शन कर सकेंगे. इसके बाद पट बंद होगा.

मुख्य द्वार के बगल से जाने का रास्ता सीसीटीवी से निगरानी

पहाड़ी मंदिर में सोमवारी की भीड़ को देखते हुए मुख्य प्रवेश द्वार के बगल से भक्तों को पहाड़ी मंदिर जाने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. भक्त इस मार्ग से जायेंगे. जलाभिषेक कर मुख्य सीढ़ी से नीचे उतरेंगे. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है. महिला-पुरुष भक्ताें के लिए अलग-अलग कतार बनाया गया है. भक्तों की सुविधा के लिए जल और लौटा का विशेष प्रबंध किया गया है. पुलिस पदाधिकारियों के अलावा मंदिर कमेटी के सदस्य, स्वयंसेवक तैनात रहेंगे. सीसीटीवी से विशेष निगरानी की जायेगी. इसकेे लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. 

कई धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के सेवा शिविर, सजीं दकाने 

पहली सोमवारी पर कई धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से शिविर लगाया जायेगा. शिविर में श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जायेगा. पहली सोमवारी पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रविवार को ही पूजन सामग्री कीदुकानें सज गयी है. यह दुकान बानो मंजिल रोड से लेकर बालाजी मंदिर के समीप व कमलाकांत रोड में सजी है. खिलौने व खाने- पीने कीदुकानें भी लगी है 

सफाई अभियान के लिए 100 कर्मी तैनात 

सावन के दौरान पहाड़ी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने पिछले एक सप्ताह से विशेष सफाई अभियान चला रखा है. इस अभियान में 100 सफाई कर्मियों की तैनाती की गयी. पहाड़ी मंदिर परिसर, हरमू रोड से मंदिर तक जाने वाले मार्ग की व्यापक सफाई करायी गयी है. साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए पूरे क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया. सोमवार को भी निगम के सफाईकर्मी यहां तैनात रहेंगे. 

देवघर व भागलपुररवाना हुए श्रद्धालु 

बाेल बम के लिए काफी संख्या में भक्त रांची भागलपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन, मोर्य एक्सप्रेस, पाटलीपुत्रा सहित अन्य ट्रेनों से रवाना हुए. रेलवे स्टेशन भी बोल बम से गूंज रहा था. 

170 स्ट्रीट लाइटें हुईं दुरुस्त 

स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर पहाड़ी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरे मार्ग में खराब पड़ी 170 स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया गया. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में रांची समेत कई जिलों में कल हो सकती है बारिश

इसे भी पढ़ें: 234 एकड़ के पहाड़ पर विराजमान मरासिल्ली बाबा करते हैं मनोकामना पूरी, सावन में पहुंचते हैं हजारों शिवभक्त



विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola