गैस लाइटर खराब हो गया है? नया लेने से पहले जान लें ये काम की ट्रिक्स

गैस लाइटर को ठीक करने की कोशिश करती महिला की सांकेतिक फोटो
How To Repair Gas Lighter: गैस लाइटर अक्सर खराब हो जाता है. नया खरीदने की बजाय, घर पर ही इन आसान तरीकों से ठीक करें और पैसे बचाएं. जानें वजह और उपाय.
How To Repair Gas Lighter: रसोई में गैस चूल्हा जलाने के लिए गैस लाइटर का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. रोज इस्तेमाल होने की वजह से कई बार यह अचानक काम करना बंद कर देता है. ऐसे में ज्यादातर लोग बिना सोचे नया लाइटर खरीद लेते हैं. लेकिन हर बार ऐसा करना जरूरी नहीं होता. कई बार धूल, गंदगी या छोटी-सी खराबी की वजह से लाइटर सही से काम नहीं करता. अगर समय रहते इसकी जांच कर ली जाए, तो इसे दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि गैस लाइटर जल्दी खराब क्यों होता है और किन आसान तरीकों से आप इसे घर पर ठीक करने की कोशिश कर सकते हैं.
गैस लाइटर जल्दी खराब क्यों हो जाता है?
अगर गैस लाइटर को पानी या नमी वाली जगह पर रखा जाए, तो उसके अंदर नमी पहुंच सकती है. इससे उसके छोटे हिस्सों पर असर पड़ता है और स्पार्क बनने में परेशानी हो सकती है. इसके अलावा लंबे समय तक इस्तेमाल करने से स्पार्क पिन पर धूल, तेल और कार्बन की परत भी जम जाती है. यही वजह है कि लाइटर धीरे-धीरे ठीक से काम करना बंद कर देता है.
स्पार्क पिन को साफ करें
अगर लाइटर दबाने पर स्पार्क नहीं बन रहा है, तो सबसे पहले उसकी स्पार्क पिन देखें. कई बार इस पर गंदगी या कार्बन जमा हो जाता है. इसे किसी पतली पिन या साफ ब्रश की मदद से धीरे-धीरे साफ करें. सफाई के बाद कई बार लाइटर फिर से ठीक तरह से काम करने लगता है.
अंदर की वायर ढीली है या नहीं, एक बार देखें
कुछ लाइटर के अंदर एक पतली वायर लगी होती है. अगर यह अपनी जगह से ढीली हो जाए, तो स्पार्क बनने में परेशानी हो सकती है. अगर आपको लाइटर खोलने और दोबारा जोड़ने की जानकारी है, तभी इसे देखें. अगर जानकारी नहीं है, तो इसे खोलने की कोशिश न करें.
बटन जाम हो गया है तो सफाई करें
अगर लाइटर का बटन दबाने में दिक्कत हो रही है, तो उसके अंदर धूल या गंदगी फंस सकती है. ऐसे में पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से सफाई करें. जरूरत हो तो ब्रश पर नारियल तेल की एक-दो बूंद लगाकर बटन के आसपास साफ कर सकते हैं. इसके बाद बटन पहले से बेहतर चल सकता है.
लाइटर को हमेशा सूखी जगह पर रखें
लाइटर को इस्तेमाल करने के बाद ऐसी जगह रखें, जहां पानी या नमी न हो. समय-समय पर इसकी सफाई करते रहें. इससे यह लंबे समय तक अच्छी तरह काम कर सकता है.
कब नया लाइटर खरीदना चाहिए?
अगर सफाई करने और आसान उपाय अपनाने के बाद भी लाइटर स्पार्क नहीं बना रहा है या उसका कोई हिस्सा टूट गया है, तो उसे इस्तेमाल करने की बजाय नया लाइटर खरीदना ही बेहतर और सुरक्षित आप्शन है.
ध्यान दें: गैस लाइटर खोलते समय हमेशा सावधानी रखें. अगर कोई हिस्सा टूट गया है या समस्या समझ नहीं आ रही है, तो उसे जबरदस्ती ठीक करने की कोशिश न करें. सुरक्षा सबसे जरूरी है.
यह भी पढ़ें: गंदा और बिखरा हुआ किचन देखकर बढ़ जाती है टेंशन? ये आसान हैक्स मिनटों में दूर कर देंगे आपकी परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










