JSSC ने TGT परीक्षा में सफल इन अभ्यर्थियों को बुलाया कार्यालय, उपस्थित न होने पर होगा बड़ा नुकसान
Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Jun 2023 3:01 PM
जेएसएससी कार्यालय
अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी आवेदन को भरकर मूल दस्तावेज की मूल प्रति, छाया प्रति और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ JSSC कार्यालय में उपस्थित होना होगा
जेएसएससी ने टीजीटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए एक नोटिफेकशन जारी किया है. इसके तहत गणित और भौतिकी विषय से परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आयोग के कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है. जिसके लिए उन्हें 15 जून को दोपहर 3 बजे अपने मूल दस्तावेजों के साथ हाजिर होना होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम शाम 5 बजे तक होगा. इस अविधि के दौरान कोई अगर अनुपस्थित रहता है तो आयोग उन्हें दो अवसर और देगा.
अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा जारी आवेदन को भरकर अपने मूल दस्तावेज की मूल प्रति, छाया प्रति और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना होगा. इस दौरान जरूरी प्रमाण पत्र को प्रस्तुत नहीं करने वाले उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दी जाएगी. इसके बाद आयोग उनकी उम्मीदवारी समाप्त करने का निर्णय ले सकता है.
Also Read: JSSC ने जारी किया आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर, पढ़ें डिटेल्स
-
मैट्रिक उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
-
पद के अनुरूप स्नातक उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
-
बीएएड उत्तीर्णता से संबंधित प्रमाण पत्र
-
आरक्षण का दावा करने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र
रोल नंबर- 11115114107, 11119117468, 11133125438, 13121135243, 14149152382, 15115158361, 15123161322, 16122167659, 16125169260, 16130171108, 16141176117, 19123189965, 19126191527, 22112205442, 24117215466, 24123218016, 26119225564, 30119276156, 32111281642.
आयोग ने अपने जारी विज्ञापन में कहा है कि दस्तावजों के सत्यापन के लिए सभी शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थी अपने निर्धारित समय से 1 घंटे पूर्व आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना होगा. इस दौरान अनुपस्थित उम्मीदवारों को दो अन्य अवसर दिये जाएंगे. इसके बाद भी अगर कोई अभ्यर्थी हाजिर नहीं हो पाता है तो उनकी उम्मीदवारी स्वतः रद्द समझी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










