JSSC ने जारी किया आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर, पढ़ें डिटेल्स
Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 May 2023 2:34 PM
जेएसएससी कार्यालय
झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में हो सकती है. उसी तरह स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में हो सकती है. दोनों के आवेदन का नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया है.
अगर आप झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने सभी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी दिया है. इस नोटिफिकेशन के जरिये आयोग ने आवेदन प्रकाशित होने की संभावित तिथि के साथ-साथ परीक्षा की तारीख भी जारी कर दिया है. साथ ही इसमें संभावित परीक्षाफल की तिथि के बारे में भी बताया गया है.
आयोग द्वारा जारी कैलेंडर को देखें तो इसके मुताबिक झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में हो सकती है. उसी तरह स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में हो सकती है. दोनों के आवेदन का नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया है. ये दोनों ही परीक्षा सीबीटी मोड में होगी. इसके अलावा डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अगस्त 2023 के पहले सप्ताह और सामान्य स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा यानी कि सीजीएल सितंबर के पहले सप्ताह में होगी. ये दोनों ही परीक्षा का आवेदन अगले माह प्रकाशित हो सकती है.
उसी तरह उत्पाद सिपाही की लिखित परीक्षा नवंबर के प्रथम सप्ताह, व शारीरिक जांच परीक्षा जुलाई में होगी. ये ओएमआर बेस्ड परीक्षा होगी. वहीं नगर पालिका सेवा संवर्ग की परीक्षा सिंतबर के अंतिम सप्ताह में ली जायेगी. महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है. अधिक जानकारी के लिए आप झारखंड कर्मचारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को देखें सकते हैं.
गौरतलब है कि जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन संशोधन नियमावली 2021 को झारखंड हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था. इस वजह से सभी नियुक्तियां रद्द हो गयीं थीं. आयोग ने भी बाद में इन सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था. इसके बाद छात्र सभी परीक्षाओं की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आयोग के फैसले के बाद छात्रों के बीच उम्मीद की नयी किरण जग गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










