Sarkari Naukri: JSSC ने दी बड़ी खुशखबरी, CGL में इन उम्मीदवारों को मिलेगी उम्र सीमा में छूट

Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Jul 2023 2:10 PM

विज्ञापन

JSSC CGL

जेएसएससी ने CGL परीक्षा में विभिन्न पदों की उम्र सीमा गणना की तिथि अलग अलग रखी है. इसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के अधिकतम उम्र सीमा की गणना की तिथि 1 अगस्त 2015 रखी गयी है.

विज्ञापन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई की मध्य रात्रि तक है. लेकिन, आवेदन की तिथि खत्म होने से पहले आयोग ने छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल, वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने साल 2015 और 2019 में बैकलॉग के लिए आवेदन किया था उन्हें उम्र सीमा में छूट दी गयी है.

उम्र सीमा गणना की तिथि अलग-अलग

हालांकि, विभिन्न पदों की उम्र सीमा गणना की तिथि अलग अलग है. इसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के अधिकतम उम्र सीमा की गणना की तिथि 1 अगस्त 2015 रखी गयी है. उसी तरह श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक की अधिकतम उम्र सीमा 1 अगस्त 2010 रखी गयी है. यानी कि इन पदों पर जिन्होंने साल 2015 और 2019 दोनों में आवेदन किया था.

या फिर अगर किसी उम्मीदवार ने साल 2015 में किसी कारणवश आवेदन नहीं किया था लेकिन वर्ष 2019 में आवेदन किया था उन सभी अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में छूट का प्रावधान है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाईट www.jssc.nic.in पर देखे सकते हैं.

निकली है बंपर वैकेंसी

ज्ञात हो कि Jharkhand SSC CGL 2023 भर्ती के माध्यम से कुल 2025 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें 2017 पद रेगुलर के लिए और 8 पद बैकलॉग के लिए है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जून से ही शुरू हो चुकी है. आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु कैटेगिरीनुसार तय की गयी है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola