ePaper

Sarkari Naukri 2022: JSSC ने इन पदों के लिए कट ऑफ डेट में किया संशोधन, आवेदन करने की बढ़ी तारीख

Updated at : 04 Mar 2022 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2022: JSSC ने इन पदों के लिए कट ऑफ डेट में किया संशोधन, आवेदन करने की बढ़ी तारीख

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी व प्लानिंग असिस्टेंट के पद के लिए कट ऑफ डेट में संशोधन किया गया. इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन की तारीख को फिर बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021 में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी व प्लानिंग असिस्टेंट पद के लिए निर्धारित कट अॉफ डेट को संशोधित किया गया है. साथ ही आवेदन की तिथि भी बढ़ायी गयी है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग के पत्रांक 1264/28.2.2022 के आलोक में कट अॉफ डेट को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संशोधित किया गया है.

आयोग के परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी सूचना में कहा गया है कि विज्ञापन संख्या 03/2019 में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद के लिए आवेदन करनेवाले वैसे अभ्यर्थी, जो विज्ञापन संख्या 14/2015 व 15/2015 में शामिल रहे हों, के लिए अधिकतम उम्र सीमा की गणना एक अगस्त 2015 निर्धारित की जाती है.

विज्ञापन संख्या-03/2019 में प्लानिंग असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करनेवाले अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा की गणना एक अगस्त 2019 निर्धारित की जाती है. इसके अलावा आयोग की अोर से वैसे अभ्यर्थियों का अॉनलाइन आवेदन चार मार्च से प्राप्त किया जायेगा. अॉनलाइन आवेदन पत्र 17 मार्च की मध्य रात्रि तक भरे जा सकेंगे, जबकि फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की तिथि 19 मार्च की मध्य रात्रि तक निर्धारित है.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola