JSSC CGL परीक्षा की तारीख जारी, चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी लाखों में सैलरी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Jan 2024 8:49 PM
JSSC CGL
परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर कल जेएसएससी कार्यालय में शुक्रवार को सभी जिलों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गयी है. आयोग की मानें तो प्रवेश पत्र के लिए लिंक जल्द ही जारी कर दिया जाएगा.
रांची : लंबे वक्त से जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा तीन पालियों में संपन्न होगी.
परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर कल जेएसएससी कार्यालय में शुक्रवार को सभी जिलों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गयी है. आयोग की मानें तो प्रवेश पत्र के लिए लिंक जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. बता दें कि इससे पहले परीक्षा का आयोजन 16 और 17 दिसंबर को होना था. लेकिन एजेंसी द्वारा परीक्षा आयोजित कराने में असमर्थता जताने पर इसे स्थगित कर दिया गया. इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा था.
Also Read: JSSC CGL 2023: परीक्षा से पहले 85 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन रिजेक्ट, देखें लिस्ट
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती दो चरणों के माध्यम से की जाएगी. पहला चरण लिखित परीक्षा (पेपर 1, 2 और 3) की होगी. इसमें सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा.
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- 863 पद
जूनियर सचिवालय सहायक- 335 पद
श्रम प्रवर्तन अधिकारी -182 पद
योजना सहायक-5 पद
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी- 195 पद
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी- 252 पद
अंचल अधिकारी- 185 पद
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- लेवल 7- 49900 -142400
कनीय सचिवालय सहायक- लेवल 2- 19900- 63200
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी- लेवल 6- 35400 – 112400
प्लानिंग असिस्टेंट- लेवल 5- 29200 – 93300
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










