Sarkari Naukari: BAU में इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

बिरसा कृषि विवि में 70 पदों पर निकली वैकेंसी के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ गयी है. अब 10 अक्तूबर तक आवेदन जमा लिया जायेगा. आवेदन रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से संस्थान के पते पर भेज सकते हैं.

विज्ञापन

रांची : बिरसा कृषि विवि में आइसीएआर द्वारा संचालित 16 केवीके में 70 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गयी है. अब 10 अक्तूबर तक आवेदन जमा लिया जायेगा. विवि प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट के 27 पद, फॉर्म मैनेजर के छह पद, प्रोग्राम असिस्टेंट (लैब टेक्नीशियन) के पांच पद, प्रोग्राम असिस्टेंट (कंप्यूटर) के 16 पद और असिस्टेंट के 16 पदों पर नियुक्ति की जा रही है.

आवेदन रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से असिस्टेंट डायरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेशन (रिक्रूटमेंट), बिरसा कृषि विवि, कांके रांची 834006 के पते पर भेज सकते हैं. फॉर्म मैनेजर व लैब टेक्नीशियन के लिए सामान्य कैटेगरी, बीसी वन, बीसी टू व इडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है.

सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट के कुल 27 पद में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन के आठ पद, एग्रो फॉरेस्ट्री के दो पद, एनिमल हसबेंडरी के एक पद, फिशरी के दो पद, होम साइंस के पांच पद, हॉर्टिकल्चर के चार पद, प्लांट ब्रिडिंग एंड जेनेटिक्स के एक पद तथा प्लांट प्रोटेक्शन के चार पद शामिल हैं. आयुसीमा की गणना एक अगस्त 2018 से होगी. चयनित अभ्यर्थी का दो वर्ष प्रोबेशन का रहेगा.

2004 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वैकेंसी

विवि में आइसीएआर द्वारा संचालित 16 कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) में 70 पदों पर नियुक्ति होगी. वर्ष 2004 के बाद केवीके में पहली बार इतनी संख्या में नियुक्ति की जा रही है. इनका वेतनमान 9300-34800 रुपये व ग्रेड पे 4200 रुपये निर्धारित है. जबकि कुछ पदों का वेतनमान 15600-39100 व ग्रेड पे 5400 रुपये होंगे. वैसे अभ्यर्थी जो कहीं सेवा में हैं, वे अपने नियोक्ता से आवेदन अग्रसारित करा कर भेज सकते हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola