झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में खोले जाएंगे 33 डिग्री कॉलेज, जानें कितने पद हैं खाली

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2022 9:51 AM

विज्ञापन

झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों नये सरकारी डिग्री कॉलेज खुलेंगे. जिसके लिए 924 पद स्वीकृत किये गये हैं. जिसमें हर कॉलेज में शिक्षक व कर्मचारी के 28 पद स्वीकृत हैं

विज्ञापन

रांची : झारखंड के विधानसभा क्षेत्रों में कुल 33 नये सरकारी डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं. इन कॉलेजों में पठन-पाठन सहित प्रशासनिक कार्य निबटाने के लिए प्राचार्य, शिक्षक व कर्मचारी के कुल 924 पद स्वीकृत हुए हैं. हर कॉलेज में शिक्षक व कर्मचारी के 28 पद स्वीकृत किये गये हैं. उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को पद वर्ग समिति ने स्वीकृति दे दी है. अब अंतिम स्वीकृति के लिए इसे राज्य कैबिनेट में रखा जायेगा.

कुल 33 कॉलेजों में रांची विवि में पांच कॉलेज, विनोबा भावे विवि में 10 कॉलेज, सिदो-कान्हू मुर्मू विवि में आठ, नीलांबर-पीतांबर विवि में छह कॉलेज तथा कोल्हान विवि में चार कॉलेज खोले जायेंगे. राज्य में 33 अौर नये डिग्री कॉलेज के खुलने व पढ़ाई आरंभ होने से यहां के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा.

वर्तमान में राज्य में 65 अंगीभूत कॉलेज हैं. 33 अौर नये कॉलेज खुलने से कुल संख्या 98 हो जायेगी. कॉलेजों की संख्या बढ़ने से राज्य के विद्यार्थियों को दूसरे जिले में या फिर राज्य से बाहर जाकर पढ़ने में कमी आयेगी.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola