प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा संपन्न
Published by : JITENDRA RANA Updated At : 24 Jan 2026 6:59 PM
पिपरवार कोयलांचल में शनिवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा संपन्न हो गयी.
पिपरवार. पिपरवार कोयलांचल में शनिवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा संपन्न हो गयी. इस अवसर पर पूजा पंडालों व स्कूलों में स्थापित प्रतिमाओं को निकटवर्ती नदी व तालाबों में विसर्जित किया गया. इससे पूर्व विसर्जन जुलूस निकाला गया. जिसमें शामिल श्रद्धालु गुलाल से नहाये डीजी के धुन पर नाचते दिखे. वहीं, बच्चे सरस्वती माता के जयकारे लगाते दिखे. बचरा में अशोक विहार कॉलोनी, वन बीआर कॉलोनी, 64 कॉलोनी, विशुझापा पूजा कमेटियों द्वारा भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया. इस दौरान किसी भी अनहोनी को टालने के लिए पिपरवार पुलिस अलर्ट मोड पर दिखी. कई जुलूस के साथ सुरक्षा बल के जवान भी चलते दिखे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










