महावीर मंडल गेतलसूद के अध्यक्ष बने संतोष

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
महावीर मंडल गेतलसूद के अध्यक्ष बने संतोष

गेतलसूद शिव मंदिर में महावीर मंडल की बैठक भोला महतो की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

अनगड़ा.

गेतलसूद शिव मंदिर में महावीर मंडल की बैठक भोला महतो की अध्यक्षता में हुई. जिसमें रामनवमी के अवसर पर अस्त्र-शस्त्र चालन और झांकी प्रतियोगिता के लिए नयी कमेटी बनायी गयी. कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिन्हा, उपाध्यक्ष भोला महतो, आलोक राज, सोनू नायक, अमित चंद्रवंशी, वीरेंद्र महतो, धनवीर नायक, प्रदीप महतो, सचिन गोस्वामी, रवि चौधरी, राजीव सिंह, बीरेंद्र यादव, बब्लू साहू, प्रीतम भारती, गौरव गुप्ता और बिट्टू ठाकुर, कोषाध्यक्ष शंकर बैठा, मुख्य संरक्षक जैलेंद्र कुमार, मंत्री राजेश लोहरा, राजन महतो, हर्ष राज, अर्जुन नायक, अमित चौधरी, हर्ष सिंह, जीतूंगा महतो, आदित्य राज साहू, सूरज महतो, बिगेश्वर महतो, कामेश्वर महतो, शिवा महतो, संजय महतो, उत्तम महतो, अनुज ठाकुर, इंद्रजीत और अभिजीत बनाये गये. संरक्षक मंडली में प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा, अनिल चौधरी, उमेश गुप्ता, मनोज सिंह, देवेंद्र कुमार, शिवदास गोस्वामी और गौरीशंकर साहू बने. अस्त्र-शस्त्र चालन व झांकी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों और प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने पर सहमति बनी. प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये नकद, द्वितीय पुरस्कार 10,000 रुपये नकद, तृतीय पुरस्कार 7,500 रुपये नकद के साथ ही सभी विजेताओं को डंका, ट्रॉफी और तलवार देकर सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola