रांची-मुरी मार्ग व राहे-टाटीसिलवे मार्ग से हो रही बालू की तस्करी

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
रांची-मुरी मार्ग व राहे-टाटीसिलवे मार्ग से हो रही बालू की तस्करी

रांची-मुरी मार्ग व राहे-टाटीसिलवे मार्ग पर रात के अंधेरे में अवैध बालू लदे वाहनों का परिचालन जारी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

रांची-मुरी मार्ग व राहे-टाटीसिलवे मार्ग पर रात के अंधेरे में अवैध बालू लदे वाहनों का परिचालन जारी है. ग्रामीणों का कहना है कि रात 10 बजे से लेकर सुबह सात बजे तक मार्ग में सैकड़ों बालू लदे तेज रफ्तार हाइवा, ट्रक व अन्य वाहन गुजरते हैं. एनजीटी व राज्य सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए सिल्ली व सोनाहातू के बालू घाटों से बालू का अवैध उठाव लगातार जारी है. बालू कारोबारी स्थानीय प्रशासन की सांठगांठ से बालू का उठाव कर रहे हैं. बालू रांची, ओरमांझी, खेलगांव, नामकुम, टाटीसिल्वे, गोंदलीपोखर क्षेत्र में ले जाया जाता है. कारोबारी फर्जी चालान का भी उपयोग कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि विगत बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बालू तस्करी पर काफी हंगामा हुआ था, उसके बाद सरकार ने बालू के अवैध उठाव व परिवहन पर सख्त रोक लगाने का निर्देश दिया था. इधर 10 जून से एनजीटी ने चार माह के लिए बालू घाटों सेर उत्खनन पर रोक लगायी है, बावजूद घाटों से बालू का उठाव व परिवहन बदस्तूर जारी है. जानकार बताते हैं कि एक हाइवा बालू पर 25 से 30 हजार रुपये की अवैध वसूली होती है. प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत के कारण क्षेत्र में बालू निर्धारित दर से दोगने कीमत पर बिक रहा है. ग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola