रिम्स में आज से दोबारा शुरू होगी सैंपलों की जांच, लैब टेक्निशियन के कोरोना पॉज़िटिव होने से बंद हुआ था टेस्ट

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 May 2020 5:04 AM

विज्ञापन

रिम्स के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग में मंगलवार से कोरोना संदिग्धों के सैंपलों की जांच दोबारा शुरू हो जायेगी. लैब में जांच शुरू करने से पहले सोमवार को टास्क फोर्स, माइक्राेबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार और डॉक्टरों की बैठक हुई. इसमें तैयारियों का जायजा लिया गया. साथ ही आइसीएमआर से जांच को शुरू करने की अनुमति भी मांगी गयी.

विज्ञापन

रांची : रिम्स के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग में मंगलवार से कोरोना संदिग्धों के सैंपलों की जांच दोबारा शुरू हो जायेगी. लैब में जांच शुरू करने से पहले सोमवार को टास्क फोर्स, माइक्राेबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार और डॉक्टरों की बैठक हुई. इसमें तैयारियों का जायजा लिया गया. साथ ही आइसीएमआर से जांच को शुरू करने की अनुमति भी मांगी गयी.

मंगलवार सुबह से माइक्राेबायोलॉजी विभाग द्वारा कोरोना की जांच के लिए सैंपल भी लिया जायेगा. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा भेजे गये सैंपल की जांच भी शुरू हो जायेगी. इधर, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन ने नियुक्ति पत्र नहीं देने का विरोध किया. वहीं, लैब टेक्नीशियनों ने काम करने से मना कर दिया.

हालांकि, टास्क फोर्स से डॉ निशित एक्का व विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार द्वारा समझाने पर वे जांच के लिए तैयार हो गये. हालांकि, टेक्निशियन एसोसिएशन का ग्रुप हड़ताल करने पर अड़ा है. अब देखना है कि सोमवार को जांच में कितने टेक्नीशियन सहयोग करेंगे व कितने हड़ताल पर रहेंगे.

लैब टेक्निशियन के कोरोना पॉज़िटिव होने से बंद हुई थी जांच : दरअसल, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के लैब टेक्निशियन के कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद आइसीएमआर ने रिम्स प्रबंधन से तीन दिन तक लैब को पूरी तरह बंद करने को कहा था. साथ ही निर्देश दिया था की रिम्स के डॉक्टर सहित सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच करायी जाये. और पूरे लैब का सेनिटाइजेशन करायी जाये. इस दौरान, रिम्स में संग्रहित करीब 1200 से ज्यादा सैंपलों को इटकी आरोग्यशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा था.

झारखंड में आज एक भी नया कोरोना पॉजिटिव नहीं, 27 लोग हुए स्वस्थ : बता दें, झारखंड में सोमवार एककोई भी नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अबतक 27 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. वहीं राज्य में अभी 85 एक्टिव केस हैं. इनमें अकेले राजधानी रांची से 68 अक्टिव केस हैं. सोमवार चार मई को कुल 479 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

झारखंड में 34 कंटेनमेंट जोन : इधर, झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने जानकारी दी है कि कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य में 34 कंटेनमेंट जोन चिन्हित किए गए हैं. रांची रेड जोन, 10 जिले ऑरेंज जोन और बाकी 13 जिले ग्रीन जोन में हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola