सैनिक सेवा परिषद ने विरोध रैली निकाली
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत लालखटंगा पोखरटोली में हुए सेना के जवान की पत्नी से गैंगरेप मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं.
विज्ञापन
नामकुम.
खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत लालखटंगा पोखरटोली में हुए सेना के जवान की पत्नी से गैंगरेप मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद ने विरोध रैली निकाली. सदाबहार चौक से शुरू हुई रैली के दौरान दोषियों पर कार्रवाई करने व पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गयी. रैली में शामिल लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये. सदस्यों ने कहा कि घटना के पांच दिन बाद भी अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिससे सैनिकों व पूर्व सैनिकों में आक्रोश है. सैनिक देश की सेवा में घर छोड़कर सीमा पर तैनात रहते हैं और उनके परिजनों के साथ घिनौना हरकत हो रहा है. गौरतलब है कि 27 मई की देर रात पोखरटोली में जवान की पत्नी को बंधक बनाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया. महिला के कपड़े फाड़े व मोबाइल तोड़ दी थी. घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया. एसएसपी व ग्रामीण एसपी भी जांच करने घटनास्थल पहुंचे थे, परंतु अबतक पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










