ePaper

मांगों को लेकर रूसंग्रामं ने बनायी आंदोलन की रणनीति

Updated at : 25 Oct 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर रूसंग्रामं ने बनायी आंदोलन की रणनीति

आदर्श कार्यालय मंडेर में रूढ़िवादी संयुक्त ग्राम सभा मंच की मासिक बैठक शनिवार को महेंद्र उरांव की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

पिपरवार. आदर्श कार्यालय मंडेर में रूढ़िवादी संयुक्त ग्राम सभा मंच की मासिक बैठक शनिवार को महेंद्र उरांव की अध्यक्षता में हुई. इसमें सीसीएल प्रभावित गांवों की समस्याओं व अंचल से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. मुख्यत: जमीन म्यूटेशन रद्द करने, लीज समाप्त जमीनों का समतलीकरण कर रैयतों को वापस करने, सीएसआर योजनाओं के तहत विस्थापित गांवों का विकास करने, अवैध जमाबंदी रद्द करने, व्यक्तिगत व सामूहिक वन पट्टा जारी करने की मांग की गयी. इस अवसर पर मांगों को लेकर मंच द्वारा आंदोलन की रणनीति तय की गयी. सर्वसम्मति से 29 अक्टूबर को एरिया जीएम ऑफिस, 31 अक्टूबर को पिपरवार जीएम ऑफिस व चार नवंबर को टंडवा अंचल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. संचालन प्रेम कुमार लकड़ा ने किया. मौके पर अंगद कुमार महतो, बहुरा मुंडा, बालेश्वर उरांव, रूपलाल महतो, प्रियंका कुमारी, गुलाब महतो, तापेश्वर गंझू, राम कुमार उरांव, कैलाश राम, जोधन महतो, रा सहाय उरांव, लाया टाना भगत, प्रतिमा देवी, सुषमा डांग, अनीता देवी, सुनीता देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola