रुद्र ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया

Updated:
विज्ञापन
रुद्र ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया

मुरी सिंहपुर निवासी रुद्र कुमार की बेहतर पारी से रांची जिला टीम ने अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता.

विज्ञापन

सिल्ली. मुरी सिंहपुर निवासी रुद्र कुमार की बेहतर पारी से रांची जिला टीम ने अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता. ज्ञात हो कि हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये जेएससीए अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची ने हजारीबाग को आठ विकेट से हरा कर खिताब पर कब्जा किया. रांची अंडर 16 की ओर से रुद्र कुमार ने 42 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलायी. उनके इस सफलता पर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश कुमार महतो, सिंगपुर मुरी नर्सिंग होम संचालक डॉ रमनेश प्रसाद,गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, आर्चरी कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, वुशु कोच वाहिद अली समेत क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी.

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola