आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में अभिभावक और शिक्षक संवाद, बच्चों के विकास पर जोर

Updated:
विज्ञापन
Angara News

आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में अभिभावक और शिक्षक संवाद

Angara News: अनगड़ा के आरटीसी पब्लिक स्कूल में अभिभावक का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 300 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

अनगड़ा से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Angara News: झारखंड के रांची जिले के अनगड़ा आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में शुक्रवार को एक सफल, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक अभिभावक उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 300 से अधिक अभिभावकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने की, जिन्होंने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचारों से अभिभावकों का मार्गदर्शन किया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक और जीवंत बना दिया गया. विद्यार्थियों की इस शानदार प्रस्तुति ने न केवल उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित किया, बल्कि विद्यालय में दी जा रही समग्र शिक्षा की झलक भी पेश की.

शिक्षा अब केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं

कार्यक्रम के मुख्य सत्र में प्रधानाचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक नीतियों, अनुशासन व्यवस्था, समयबद्धता और  सीबीएसई (CBSE) के दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे विद्यालय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के शैक्षणिक, मानसिक, नैतिक और सामाजिक विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. 

अभिभावकों के सवालों का दिया गया संतोषजनक उत्तर

प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, खेल-कूद और सह-पाठयक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे बच्चे जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें. कार्यक्रम के दौरान एक खुला सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों ने अपनी जिज्ञासाएं और सुझाव साझा किए. प्रधानाचार्य ने सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया. कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावी और सुसंगठित मंच संचालन सुरभि सिंह द्वारा किया गया. लास्ट में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार ज्ञापित किया गया.

इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा

इसे भी पढ़ें: रांची के लोगों को जाम से जल्द मिलेगी राहत, ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए यातायात पुलिस का बड़ा कदम

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola