जन्माष्टमी पर आयोजित क्विज में आरटीसी के बच्चे अव्वल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हिंडालको की ओर से सोमवार की रात इंटर स्कूल क्विज का आयोजन किया गया.
सिल्ली. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हिंडालको की ओर से सोमवार की रात इंटर स्कूल क्विज का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल सिल्ली, उर्सुलाइन इंगलिश मीडियम स्कूल मुरी, आरटीसी पब्लिक स्कूल सिंगपुर मुरी और आदित्य बिड़ला 2 हाई स्कूल मुरी के वर्ग नवम व दशम के विद्यार्थी सम्मिलित हुए. प्रतियोगियों से जजों ने कर्रेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, ऑडियो – वीडियो विजुअल राउंड, विषय संबंधी प्रश्नोत्तरी, पौराणिक कथा संबंधी प्रश्न पूछे. प्रतियोगिता में आरटीसी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. विद्यालय के तौशिफ रजा, शुभम गुप्ता और भूपेंद्र यादव ने पहला स्थान पाया. दूसरे स्थान पर उर्सुलाइन इंगलिश मीडियम स्कूल एवं तीसरे स्थान पर डीएवी स्कूल तथा चौथे स्थान पर आदित्य बिड़ला 2 हाई स्कूल के प्रतिभागी रहे. हिंडालको प्रबंधन पूजा समिति की ओर से समिति के सदस्यों ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




