RSS प्रमुख मोहन भागवत फिर आएंगे झारखंड दौरे पर, 12 से 14 जुलाई तक रहेंगे रांची में
Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 Jul 2024 12:55 PM
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन भागवत 17 जून को बोकारो पहुंचे थे. जहां उन्होंने बोकोरो में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के विकास वर्ग में शामिल होकर प्रबोद्धन दिया.
रांची : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर झारखंड दौरे पर आने वाले हैं. वे 12 से 14 जुलाई तक रांची में रहेंगे. इस दौरान वे प्रांत प्रचारकों की विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे और प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ कई विषयों पर चर्चा करेंगे. उनके साथ संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले भी रहेंगे. इससे पहले वे पांच दिन के प्रवास पर बोकारो आए थे.
17 जून को बोकारो पहुंचे थे मोहन भागवत
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन भागवत 17 जून को बोकारो पहुंचे थे. जहां उन्होंने बोकोरो में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के विकास वर्ग में शामिल होकर प्रबोद्धन दिया. आरएसएस प्रमुख भागवत पांच दिनों तक बोकारो प्रवास पर थे.
स्वयंसेवकों के लिए आयोजित हुआ था ये कार्यक्रम
बताते चलें कि उत्तर पूर्व (झारखंड व बिहार) क्षेत्र के स्वयंसेवकों के लिए 20 दिनों चलने वाला ये कार्यक्रम सेक्टर 03 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुआ था. इसी वर्ग में झारखंड के स्वयंसेवकों के लिए संघ शिक्षा वर्ग 11 जून से शुरू हुआ था. दोनों प्रशिक्षण वर्गों का एक साथ समापन 26 जून की शाम हुआ था. समापन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता आरएसएस के सहसरकार्यवाह आलोक कुमार थे.
20 जुलाई को अमित शाह भी आ सकते हैं रांची
इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी कयास लगाए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार वे 20 जुलाई को रांची आ सकते हैं. यहां वे बीजेपी कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव के बाद वे पहली बार झारखंड आएंगे.
Also Read: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 26 को देवघर में, सत्संग आश्रम जायेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










